शामली

आयुर्वेदिक क्लीनिक पर छापेमारी, टाइगर के नाखून समेत वन्य जीवों के प्रतिबंधित अंग मिले

Highlights- शामली में आयुर्वेदिक क्लीनिक पर वन विभाग का छापा - टाइगर के नाखून और हिरण के सींग समेत अन्य जीवों के अंग बरामद - पुलिस ने क्लीनिक के डॉक्टर को लिया हिरासत में
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2020, 10:50 AM IST
shamli.jpg

शामली. वन विभाग की टीम ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गांधी चौक स्थित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक पर छापेमारी करते हुए वहां से वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैंं। पुलिस ने क्लीनिक के चिकित्सक को हिरासत में लिया। वहीं, क्षेत्रीय वन अधिकारी ने इस बाबत तहरीर दी है।

दरअसल, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवर्त भारद्वाज को सामाजिक संगठनों से बुधवार को सूचना मिली थी कि शहर के गांधी चौक स्थित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक पर वन्यजीवों के अंग बेचे जा रहे हैं और अंगों की तस्करी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी शामली कोतवाली पहुंचे। जहां से उन्होंने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गांधी चौक स्थित क्लीनिक पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि मौके से टाइगर के नाखून और हिरण के सींग समेत कई वन्य जीवों के अंग बरामद किए गए हैं। जिनकी कहीं न कहीं तस्करी और दवा में इस्तेमाल होने की आशंका है। पुलिस ने डाॅक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवर्त भारद्वाज द्वारा डाक्टर के खिलाफ दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की करवाई शुरू कर दी है। शहर के बीचोंबीच स्थित क्लीनिक से वन्यजीवों के प्रतिबंधित अवशेष मिलने से शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा