शामली

फायरिंग कर भागे बदमाश भारी मात्रा में हथियारों के साथ एेसे चढ़े पुलिस के हत्थे-देखें वीडियो

तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
Jan 02, 2019
news
फायरिंग कर भागे बदमाश भारी मात्रा में हथियारों के साथ एेसे चढ़े पुलिस के हत्थे-देखें वीडियो

शामली।यूपी के शामली जिले में बाबरी थाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह और लूटी गई बाइक बरामद की है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।वहीं बता दें कि आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।जब आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी।

पुलिस ने एेसे दबोचे आरोपी बदमाश

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्र का हैं, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के मकसद से आ रहे थे।जिसके बाद पुलिस ने गांव कांजरहेड़ी नहर पुल पर बदमाशो की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अंकित जाट, आदित्य और शिवम बताया है।पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, एक दर्जन कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद की है।पकड़ा गया बदमाश अंकित पहले भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुका है।पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Published on:
02 Jan 2019 05:53 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर