5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना पलायन मामले का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख के इनामी बदमाश फुरकान पर थे 20 मुकदमे दर्ज

Shamli Crime News: शामली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कैराना निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। फुरकान कैराना पलायन प्रकरण का मुख्य आरोपी था।
2 min read
Google source verification
Shamli Encounter Furkan Killed

शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर (UP POLICE NEWS एक्स हैंडल)

Shamli Encounter Furkan Killed: शामली में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी फुरकान मारा गया। पुलिस का कहना है कि फुरकान काफी समय से फरार था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे। मुठभेड़ कैराना क्षेत्र के आसपास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि फुरकान और उसके साथी इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फुरकान को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। बाकी साथी भाग निकले। पुलिस ने मौके से हथियार और गोलीयां बरामद की हैं।

कैराना पलायन मामले में था आरोपी

फुरकान कैराना का रहने वाला था। उसके खिलाफ करीब 20 मुकदमे दर्ज थे। इनमें लूट, डकैती, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि वह कैराना पलायन मामले में भी आरोपी था। उस समय इलाके में कई परिवारों को धमकी देकर भगाया गया था। फुरकान उस गैंग से जुड़ा बताया जाता है जिसने इलाके में दहशत फैलाई थी।

एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कुख्यात फुरकान पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड में मारा गया है। फुरकान ने 2024 में व्यापारी नेता विनोद सिंघल की गोली मारकर हत्या की थी। व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोप था। व्यापारी ने पैसे देने से मनाकर दिया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद कैराना में दहशत फैल गई और कई व्यापारी पलायन करने लगे थे।

आरोपी पर था 1 लाख रुपये का इनाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुरकान लंबे समय से पुलिस की नजर में था। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। कई बार छापेमारी हुई लेकिन वह हर बार फिसल जाता था। इस बार सूचना सटीक मिली और पुलिस ने सफलता हासिल की।

फुरकान के साथियों की तलाश जारी

स्थानीय लोगों में इस घटना की चर्चा है। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसे अपराधियों के खत्म होने से इलाके में राहत मिलेगी। पुलिस आगे की जांच कर रही है। फुरकान के साथियों की तलाश भी जारी है। मौके पर पहुंची टीम ने इलाके की कॉम्बिंग भी शुरू कर दी है ताकि कोई और बदमाश छिपा न रह जाए।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग