शामली

3 युवकों ने घर में ऐसे ली बंदर की जान, पुलिस ने इन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर की बड़ी कार्रवाई- देखें वीडियाे

Highlights घर में घुसने पर बंदर को दी ऐसी खौफनाक सजा युवकों ने अपनी लाइसेंसी बंदूकों से मारी थी गोली पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो भाईयों की तलाश में जुटी घर से भारी संख्या में बरामद की गोलियां

less than 1 minute read
Oct 07, 2019

शामली। जिले के झिंझाना स्थित गांव अबदाननगर में बंदर को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार लाइसेंसी असलहे, 545 कारतूस और आठ खोखे बरामद किए है। इस मामले के दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

घर में घुसने पर की गई थी बंदर (Monkey) की हत्या

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अबदाननगर में शनिवार को एक घर में बंदर घुस गया था। इस पर घर में मौजूद युवकों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से घर में घुसे बंदर की गोली मार दी थी। बंदर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में तीन भाईयों हफीज, आसिफ और अनीस के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी हफीज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक राइफल 315 बोर और 180 कारतूस, दो डबल बैरल बंदूक और 353 कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर और उसके पांच कारतूस बरामद किए गए है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद असलहों के दुरुपयोग करने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति डीएम अखिलेश सिंह को भेजी गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है

Published on:
07 Oct 2019 04:15 pm
Also Read
View All