
बुलंदशहर। प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को वन राज्यमंत्री अनिल शर्मा पहुंचे।यहां उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नेशनल खेलने वाले बच्चों को सरकारी नौकरी देगी। यह कानून हमारी सरकार लाई है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे विपक्ष पर चुटकी लेते हुए यह बात भी कह डाली।
दौड़ का शुभारंभ करने के बाद बच्चों को किया संबोधित
दौड़ का शुभारंभ करने के बाद बाद राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो बच्चा नेशनल खेलेगा। उसको यूपी में सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया है। अब जो बच्चा ज्यादा मेहनत करेगा, अच्छा खेलेगा तो उसको सरकारी नौकरी तो पक्का मिलेगी। इससे स्पोट्र्स के छात्रों ने खुशी जाहिर की।
विपक्ष पर कह दी ये बड़ी बात
मंत्री जी यहीं नहीं रुके और विपक्ष सरकार पर चुटकी लेते हुए बोले कि जो जितना बड़ा अपराधी,वो उतना बड़ा नेता होता था। भाजपा ने ऐसे लोगों को मिट्टी में मिला दिया। अनिल शर्मा ने युवाओं से कहा आपने शासन में ऐसे लोगों को लाकर बिठाया है जो युवाओं के भविष्य के बारे में सोचते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले युवाओं ने सारे चोर, झूठे व फरेबियोंं को सत्ता से बाहर करने का काम किया। हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है।
Updated on:
07 Oct 2019 03:03 pm
Published on:
07 Oct 2019 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
