6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परचून दुकानदार की बेटी बनी IAS, पहले प्रयास में IPS और दूसरे में 9वीं रैंक लाकर आस्था जैन बनीं IAS

UPSC CSE Results 2025 : शामली की रहने वाली आस्था जैन UPSC में 9वीं रैंक लाकर IAS बन गई हैं। आस्था जैन हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग कर रही थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

शामली की आस्था जैन बनीं IAS, PC- Patrika

शामली : UPSC में सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शामली की आस्था जैन ने 9वीं रैंक लाकर टॉप 10 में जगह बनाई है। आस्था ने 2025 में भी UPSC की परीक्षा क्वालीफाई की थी। 2025 में आस्था की 131 वीं रैंक आई थी और वह IPS बनीं थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की।

आस्था का पूरा परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता परचून की दुकान चलाते हैं और मां हाउस वाइफ हैं। आस्था शुरू से ही पढ़ने में तेज रहीं हैं। आस्था की दो बहनें और एक भाई है।

आस्था जैन ने IPS बनने से पहले दिल्ली में रहकर कुछ दिन IAS की कोचिंग की थी। इसके बाद से ही उन्होंने सेलफ स्टडी पर फोकस किया। पहले प्रयास में आस्था जैन ने IPS क्लियर किया और दूसरे प्रयास में IAS निकाला और 9th रैंक हासिल की।

बिटिया ने मेहनत के दम पर पाया मुकाम

आस्था जैन के पिता अजय कुमार ने बताया कि मेरी बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम पाया है। मेरी एक बेटी डॉक्टर है। मैंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। बेटियों को बराबर मौका दिया। कभी किसी को कम नहीं समझा।