शामली

लोकसभा प्रत्याशी का पोस्टर लगाकर घूम रही थी गाड़ी, पुलिस की पड़ी नजर तो कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

-पुलिस ने चालक समेत दो लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया है। -इस कार्रवाई के बाद प्रत्याशी गुट में हड़कंप मचा हुआ है।
2 min read
Mar 17, 2019
car
लोकसभा प्रत्याशी का पोस्टर लगाकर घूम रही थी गाड़ी, पुलिस की पड़ी नजर तो कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

शामली। हिंदुस्थान निर्माण दल के लोकसभा प्रत्याशी का पोस्टर लगाकर सड़क पर दौड़ रही गाड़ी को पुलिस ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का अनुपालन नहीं करने पर जब्त कर लिया है। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रत्याशी गुट में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले में कोतवाली पर तैनात सब इंस्पेक्टर अजय कसाना की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वह गश्त के दौरान कांधला बस स्टैंड से गुजर रहे थे। तभी काले रंग की ईसुजू डी-मैक्स गाड़ी संख्या- आरजे-14 जेड सी 7500 को रूकवाकर कागजात की चेकिंग की गई, लेकिन मौके पर चालक कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद गाड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए उसे सीज कर दिया गया।

सब इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि उक्त गाड़ी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी कर रही थी, जिस पर हिंदुस्थान निर्माण दल की कैराना लोकसभा प्रत्याशी रेखा गुर्जर का पोस्टर लगा हुआ था। आचार संहिता के उल्लंघन में गाड़ी चालक चमन शर्मा पुत्र ईश्वर निवासी छोटा वाकर कुरूक्षेत्र हरियाणा व गाड़ी सवार फरमान पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जहानपुरा कोतवाली कैराना के विरूद्ध आईपीसी की धारा 171एफ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दूसरी ओर, पुलिस द्वारा गाड़ी को जब्त कर लिए जाने के बाद हिंदुस्थान निर्माण दल के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए, जिसके बाद में वह चुनावी प्रचार के लिए अनुमति कराने की प्रक्रिया में जुट गए। बताया जाता है कि रेखा गुर्जर हिंदुस्थान निर्माण दल की कैराना लोकसभा प्रत्याशी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं, जो मूलरूप से क्षेत्र के जगनपुर गांव की रहने वाली हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि गाड़ी को सीज करने के साथ ही उसके चालक और एक अन्य पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on:
17 Mar 2019 03:15 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर