शामली

जिले में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चलाकर, 12 वाहनों को कर दिया गया सीज- देखें वीडियाे

Highlights डग्गमार से लेकर अवैध वाहनों पर की गई कार्रवाई पुलिस अधिकारियों से लेकर एआरटीओ के अधिकारी ऑपरेशन में हुए शामिल पुलिस की कार्रवाई से जिले में सतर्क हुए वाहन चालक
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 7:22 PM IST
shamli.png

शामली। जिले में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने डग्गामार वाहन, गलत नंबर प्लेट, क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 30 वाहनों के चालान कर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। इस दौरान पुलिस ने 12 वाहनों को सीज कर दिया।

शामली एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन के तहत कैराना में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस और यातायात पुलिस के साथ परिवाहन विभाग के अधिकारियों ने इस मुहिम में हिस्सा लेकर कार्रवाई की। सीओ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में आरटीओ मुंशीलाल, टीएसआई भंवर सिंह व कैराना, कांधला तथा झिंझाना थाने की पुलिस ने तीन स्थानों कांधला तिराहा, पानीपत बाईपास व यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर ऑपरेशन क्लीन के तहत चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने डग्गामार वाहनों को क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाना, बिना नंबर प्लेट एवं शीशों पर काली फिल्म चढ़ा कर चलने वाले 30 वाहन चालकों के करीब डेढ़ लाख रुपए के ई-चालान काटे हैं। इसके अलावा 12 वाहनों को सीज भी किया गया हैं। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ऑपरेशन क्लीन चलाया गया था। जिसमें डग्गामार वाहन, बिना नंबर प्लेट एवं क्षमता से अधिक सवारियां भरने चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें 3 पॉइंट चिन्हित किए गए थे। इसका उद्देश्य यह है कि डग्गामार वाहनों, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट एवं क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वालो पर रोक लगाई जा सकें।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा