शामली

यूपी के इस सीट से विरोधियों को ललकारेंगे राहुल और प्रियंका गांधी

    कैराना में होंगी राहुल और प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा
less than 1 minute read
Mar 17, 2019
Rahul and Priyanka Gandhi
यूपी के इस सीट से विरोधियों को ललकारेंगे राहुल और प्रियंका गांधी

शामली. कैराना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा के बाद उम्मीदवार हरेन्द्र मलिक ने ऐलान कया है कि कैराना में जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने आएंगे। हरेंद्र मलिक ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन पर भरोसा जताते हुए कैराना से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है और वह इस भरोसे पर सफल भी होंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन और बीजेपी को अब जनता वोट देने से कतरा रही है। कांग्रेस को 36 बिरादरी का वोट मिलेगा। कांग्रेस को वोट देने से अब देश की जनता को कोई परहेज नहीं है। देश की जनता चाहती है कि देश में कांग्रेस की सरकार बने और किसानों के चेहरे खुशहाल हो। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टिकट की घोषणा के बाद से कांग्रेस पार्टी कैराना लोकसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और इस चुनाव में कैराना लोकसभा सीट पर जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संयुक्त रूप से एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि कैराना ए श्रेणी की लोकसभा सीट है। कांग्रेस यही से जीत का देशभर में बिगुल बजाएगी।

Updated on:
17 Mar 2019 07:41 pm
Published on:
17 Mar 2019 07:41 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली