शामली

मुस्लिम युवक ने शादी कराने के लिए डिंपल यादव से मांगा मोबाइल नंबर तो मिला यह जवाब

लखनऊ में एक शादी समारोह में हुई थी अखिलेश और डिंपल यादव से मुलाकात शामली में एसडीएम से मिलकर की शादी कराने की गुजारिश कैराना कोतवाली प्रभारी ने अजीम के परिजनों से उसकी शादी कराने को कहा
2 min read
• •
Updated: 2 May 2019, 12:17 PM IST
dimple
26 साल के इस मुस्लिम युवक ने शादी कराने के लिए डिंपल यादव से मांगा मोबाइल नंबर तो मिला यह जवाब

शामली। जनपद में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक 26 वर्षीय युवक ने एसडीएम से मुलाकात की और उनसे शादी कराने को कहा। इतना ही नहीं युवक अपनी शादी कराने के लिए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव से भी गुजारिश कर चुका है।

एसडीएम से मिले अजीम

मंगलवार को मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी एसडीएम डाॅ. अमित पाल शर्मा से मिले। उनका कद ढाई फुट है। वहां उन्‍होंने कहा कि कद की वजह से ही उनकी शादी में अड़चनें आ रही हैं। व‍ह भी बच्चों का पिता बनना चाहते हैं। अपना घर बसाना चाहते हैं लेकिन उनके माता-पिता शादी नहीं कराना चाहते हैं। चाचा भी उसकी शादी में बड़ी समस्‍या खड़ी कर रहे हैं। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर कैराना कोतवाली प्रभारी अजीम के घर गए और परिजनों से उसकी शादी कराने को कहा।

तीन माह पहले गए थे लखनऊ

वहीं, अजीम मंसूरी ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व परिजनों के साथ वह लखनऊ में एक शादी समारोह में गए थे। उस शादी में अजीम की मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी डिंपल यादव से हुई थी। वहां उन्‍होंने डिंपल यादव से उसकी शादी कराने की गुजारिश भी की थी। उन्‍होंने यह भी कहा था कि उसकी शादी डिंपल भाभी करा सकती हैं। इसके लिए उन्‍होंने डिंपल यादव का मोबाइल नंबर मांग लिया था। लेकिन डिंपल यादव ने न तो उन्‍हें कोई जवाब दिया थ और न ही नंबर दिया था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
2 May 2019, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार