शामली

Shamli: होली मनाने जा रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, एक की मौत

Highlights आदर्शमंडी थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा दो अलग-अलग बाइकों पर सवार थे युवक तीन युवकों को मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया
less than 1 minute read
Mar 11, 2020
vlcsnap-2020-03-11-14h54m14s661.png

शामली। जनपद में होली के मौके पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दो बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। चारों युवक बाइक पर पड़ोस के गांव मे होली खेलने के जा रहे थे। उसी बीच दो बाइक आपस मे टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों को जिला अस्पताल से उपचार देकर हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

बाइकों की जोरदार टक्‍कर हुई

मामला आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के गांव बधेव का है। वहां पर दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार युवकों की जोरदार टक्कर हो गई। इनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक का नाम दीपक कुमार है। वह अपने तीन साथियों के साथ पड़ोस के गांव मे होली खेलने जा रहा था। वहीं हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ से भी रैफर सिलिप को लेकर नोकझोंक की।

Updated on:
11 Mar 2020 03:34 pm
Published on:
11 Mar 2020 03:33 pm