शामली

Video चेकिंग के दाैरान शामली पुलिस के हत्थे चढ़े लगज्री वाहन चाेरी करने वाले गिराेह के सदस्य

हाई अलर्ट काे लेकर चेकिंग कर रही थी पुलिस इसी दाैरान शातिर वाहन चाेर गिराेह के सदस्य चढ़ गए हत्थे
2 min read
Nov 26, 2018
theft from us couple car
theft from us couple car

शामली।

देश में आतंकवादी घुसपैठ के बाद जहां पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है। यूपी में हाई अलर्ट जारी होने के बाद जनपद शामली में स्वाट टीम और पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 9 गाड़ियां बरामद हाेने का दावा किया है। पकड़ी गई गाड़ियों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को यह सफलता हाई अलर्ट में चेकिंग के दौरान मिली है। शामली एसपी अजय कुमार ने वाहन चोर गिरोह के पकड़े जाने पर पुलिस व स्वाट टीम को 10 हज़ार का नगद इनाम देकर पुरुस्कृत किया है।

दरअसल देश में आतंकवादी घुसपैठ होने के बावजूद जहां यूपी में भी हाई अलर्ट जारी हुआ है। हाईअलर्ट के चलते शामली पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने स्वाट टीम ओर पुलिस को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हुए है। जिसके चलते स्वाट टीम और पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों मोहम्मद हसन निवासी पुरानी दिल्ली और मोहम्मद रब्बानी निवासी शामली को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी की 9 गाड़ियां बरामद हुई हैं। बकाैल पुलिस यह दाेनाें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से गाड़ियों को चोरी कर यूपी के शामली में बेचने का काम करते थे। पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को यह सफलता शामली सहारनपुर स्थित एसटी पुलिस चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान मिली है। वही चोरों से बरामद 9 गाड़ियों में 5 गाड़ियां सेंट्रो, 3 वैगनआर और 1 वरना गाड़ी है। सभी गाड़ियों की कीमत लगभग 50 लाख है। पकड़े गए दाेनाें युवक इतने शातिर बताए जा रहे हैं कि चोरी की सभी गाड़ियों के डुप्लीकेट कागज इस तरह बनाते थे कि वह उन्हें ओरिजिनल कागज के रूप में बनाकर गाड़ियां बेचने का भी काम करते थे। अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य चोरी की गाड़ियों को ऊंचे दामों में बेचने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से गाड़ियों को चोरी करते थे। पकड़े गए दोनों आराेपियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस और स्वाट टीम की सफलता पर एसपी अजय कुमार ने टीम को 10 हज़ार रुपये का इनाम भी दिया है।
पकड़े गए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान एक वरना गाड़ी को रोका था। जिसमें वरना गाड़ी के चालक की गाड़ी संदिग्ध पाई गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि चालक वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। जिससे कड़ी पूछताछ के बाद 9 गाड़ियां चोरी की बरामद की गई है। जिसमें 5 गाड़ी सेंट्रो, 3 वैगनआर और 1 वरना गाड़ी है। मोहम्मद हसन पुरानी दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला है जो शामली निवासी मोहम्मद रब्बानी को गाड़ियां बेचने का काम करता है।

Updated on:
26 Nov 2018 06:08 pm
Published on:
26 Nov 2018 05:25 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली