शामली

संवेदनहीन हुई खाकी ! यमुना में फंसा रहा शव सूचना मिलने पर पुलिस ने किया ये काम

शामली पुलिस ने यमुना में फंसे शव काे इंग्नाेर कर दिया दिन भर यह शव यमुना में फंसा रहा बाद में इस आगे बहा दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 11:20 PM IST
saharanpur news
Child death due to drowning in river in khandwa

शामली। कैराना क्राइम कंट्रोल करने का दम भरने वाली पुलिस की संवेदनहीनता किसी से छिपी नही रह गई है। कैराना में संवेदनहीन पुलिस का चेहरा उस समय बेनकाब हुआ, जब एक अज्ञात लाश मोहम्मदपुर राई के पास यमुना में अटकी हुई नजर आई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन देर रात तक भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नही पहुंचा। अफसर भी मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाने के बजाय सूचना नही मिलने की बात कहते नजर आए।

शुक्रवार की दोपहर कैराना कोतवाली के यमुना खादर में गांव मोहम्मदपुर राई के पास एक अज्ञात शव यमुना नदी में तैरता नजर आया। मृतक पैंट शर्ट पहने हुए था। कुछ ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग पुलिस के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक भी कोई पुलिस वाला मौके पर नही पहुंचा, जबकि शव कुछ दूरी तक तैरने के पश्चात झाड़ियों में जाकर फंस गया। सूचना के बावजूद पुलिस के मौके पर नही पहुंचने के संबां में जब कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह से फोन पर वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने भी यमुना में शव पडे होने की सूचना नही दी है। उार, गौरतलब है कि यमुना में गांव मोहम्मदपुर राई के पास यमुना में अज्ञात शव के फोटो भी सोशल मीडिया पर तैरने शुरू हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस संवेदनहीनता का परिचय देते हुए सूचना नही होने का दावा कर रही है।

शव बहने का करते हैं इंतजार
नदियों और राजवाहों में अक्सर शव मिलने की खबरें आती रहती है, लेकिन इन शवों को लेकर पुलिस अक्सर अपनी संवेदनहीनता का परिचय भी देती नजर आती है। पुलिस शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने और उसकी पहचान सुनिश्चत कराने के बजाय उसके पानी में बहकर आगे निकलने का इंतजार करती है। कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि यमुना नदी में शव बहकर आने की कोई सूचना नहीं है, पुलिस को गांव में भेजा गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार