
शामली। जनपद में कोरोना वायरस महामारी पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 1 दिन के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। जिसके तहत डीएम-एसपी ने नगर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा घरों के बाहर खड़े कुछ लोगों को घरों में रहने की अपील की।
दरअसल, पीएम मोदी ने आह्वान में कहा था कि जनता के द्वारा जनता के लिए यह कर्फ्यू वैश्विक महामारी से जंग जीतने के लिए संकल्प का प्रतीक बनेगा। जिसके तहत रविवार को सुबह से ही जिलेभर के गली मोहल्ले सुनसान नजर आए। नगरवासी अपने-अपने घरों में मौजूद रहकर कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्कता बरतते दिखे।
वहीं सुबह के समय डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल अपने काफिले के साथ कैराना नगर में पहुंचे तथा नगर का भ्रमण किया। साथ ही इस दौरान कुछ घरों के बाहर बेवजह खड़े लोगों को दोनों अधिकारियों ने घरों में रहने की अपील की गई।
इस बाबत डीएम जगजीत कौर ने बताया कि जनपद में पूरी तरह जनता कर्फ्यू का पालन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भ्रमण भी किया जा रहा है तथा उन लोगों से बताया जा रहा है कि अनावश्यक कार्य से बाहर ना निकलें। अगर कोई बाहर दिखता है तो उनसे विनम्रतापूर्वक अपील की जा रही है कि कोई बिना वजह बाहर ना निकलें और जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें।