शामली

UP Loksabha election 2019: कैराना में भाजपा ने मारी पल्टी, प्रदीप चौधरी ने सपा की तबस्सुम हसन को पछाड़ा

Kairana Lok Sabha Result Kairana Lok Sabha Chunav Parinaam कैराना लोकसभा चुनाव परिणाम

2 min read
May 23, 2019
UP Loksabha election 2019: कैराना में भाजपा ने मारी पल्टी, प्रदीप चौधरी ने सपा की तबस्सुम हसन को पछाड़ा

शामली. भाजपा पश्चिमी उत्तर के अपने गढ़ कैराना में इज्जत बचाती नजर आ रही है। यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुबह से पीछे चल रहे थे। लेकिन दोपहर के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदीप चौधरी 227350 के साथ सबसे आगे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम दहन 208514 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक 37361 मतों के साथ दोपहर एक बजे तक तीसरे नम्बर हैं।


कैराना लोकसभा सीट की दोपहर एक बजे तक की स्थित

भाजपा के प्रदीप चौधरी-227350
सपा की तबस्सुम हसन-208514
कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक-37361

देशभर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है। इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में थे। अब इनकी किस्मत का फैसला आना शुरू हो गया है। अगर बात करें पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना सीट की तो यहां से मिल रहे प्रारंभिक रुझान में भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन के तबस्सम हसन से पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी के इस खास सिपाही को लगा बड़ा झटका, हार के साथ ही इस वजह से खत्म हो जाएगी उनकी राजनीति

कैराना से गठबंधन की ओर से सपा के टिकट पर तब्बसुम हसन, भाजपा से प्रदीप चौधरी और कांग्रेस से हरेन्द्र मलिक मैदान में है। यह सीट भाजपा का गढ़ रहा है। 2014 में यहां से भाजपा के बाबू हुकुमदेव सिंह से चुनकर संसद पहुंचे थे। उनकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश में महागठबंधन होने की के बाद रालोद के टिकट पर तबस्सुम हसन ने हुकुम सिंह की पुत्री मृंगाका सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर प्रदीप चौधरी पर भरोसा जताया था। वहीं, कांग्रेस ने हरेन्द्र मलिक का चुनाव मैदान में उतारा है।

Published on:
23 May 2019 01:15 pm
Also Read
View All