लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 के शुरुआती रुझान कैराना सीट पर गठबंधन ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ा सपा की तबस्सुम हसन चल रहीं है आगे
शामली. भारत के लोकतंत्र के लिए आज यानी गुरुवार को सबसे बड़ा दिन है। लोकसभा चुनाव के नतीजे का प्ररंभिक रुझान आना शुरू हो गया है। देश भर के काउंटिंग सेंटरों पर मतों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। इस दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ही ईवीएम के मतो की गिनती शुरू हुई। घऔऱथळभ ङऐ खइ देशभर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है। इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में थे। अब इनकी किस्मत का फैसला आना शुरू हो गया है। अगर बात करें पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना सीट की तो यहां से मिल रहे प्रारंभिक रुझान में भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन के तबस्सम हसन से पीछे चल रहे हैं।
9.11 बजे तक
लोकसभा कैराना
बीजेपी- 3954
गठबंधन- 6224
कांग्रेस- 364
--------------
9.30 बजे तक
बीजेपी के प्रदीप चौधरी- 19256
गठबंधन के तबस्सुम हसन- 23586
कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक- 3819
--------------
10.40 बजे तक
बीजेपी के प्रदीप चौधरी- 60525
गठबंधन के तबस्सुम हसन- 64618
कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक- 10217
कैराना से गठबंधन की ओर से सपा के टिकट पर तब्बसुम हसन, भाजपा से प्रदीप चौधरी और कांग्रेस से हरेन्द्र मलिक मैदान में है। यह सीट भाजपा का गढ़ रहा है। २०१४ में यहां से भाजपा के बाबू हुकुमदेव सिंह से चुनकर संसद पहुंचे थे। उनकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश में महागठबंधन होने की के बाद रालोद के टिकट पर तबस्सुम हसन ने हुकुम सिंह की पुत्री मृंगाका सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर प्रदीप चौधरी पर भरोसा जताया था। वहीं, कांग्रेस ने हरेन्द्र मलिक का चुनाव मैदान में उतारा है।