शामली

होली पर हर्ष फायरिंग कर वर्चस्व कायम करना चाहता था छात्र, वीडियो वायरल होते ही तलाश में जुटी पुलिस

Highlights: -वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया गया है -होली पर्व पर युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है -वीडियो वायरल के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया
less than 1 minute read
Mar 13, 2020
screenshot_from_2020-03-13_14-58-34.jpg

शामली। जनपद में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर शामली में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अवैध हथियार लिए एक युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है और पास में खड़ा युवक वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने गांव में वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग करते हुए वीडियो बनवाया है।

उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया गया है। होली पर्व पर युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है। युवक अलग ही अंदाज में होली मना रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष झिंझाना ने संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की शिनाख्त की। आरोपी युवक एमटेक का छात्र बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दम भर रही है। हर्ष फायरिंग का वायरल वीडियो झिंझाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। उधर, मामले ममें एसपी विनित जयसवाल का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवकी पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
13 Mar 2020 03:02 pm
Published on:
13 Mar 2020 03:01 pm