शामली

शर्मनाकः तमंचे के बल पर विवाहिता से गैंगरेप, पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों पर लगाया आरोप

Highlights- शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के एक गांव की घटना- पीड़िता ने 3 लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर- पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2019, 2:48 PM IST
shamli.jpg

शामली. जिले के थानाभवन क्षेत्र महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि जब वह सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही लोग उसे तमंचे के बल पर ईख के खेत में खींचकर कर ले गए। जहां चार लोगों ने उससे गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

दरअसल, घटना शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के एक गांव की है। जहां कि रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने ही गांव के 3 लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब वह सुबह शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही चार व्यक्तियों ने तमंचे के बल पर उसे आतंकित करते हुए ईंख के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। जबकि थाने पर परिजनों के साथ पहुंची महिला ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने व कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर न्याय की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़