श्योपुर

आज कूनो दौरे पर सीएम मोहन यादव, नदी में छोड़ेंगे 10 घड़ियाल और कछुए

Kuno National Park : मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। यहां वे कूनो नदी में कुल 10 घड़ियाल के साथ कछुओं को भी नदी में छोड़ेंगे।

less than 1 minute read
आज कूनो दौरे पर सीएम मोहन यादव (Photo Source- Patrika)

Kuno National Park : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी 1 मार्च को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। यहां वो कूनो नदी में कुल 10 घड़ियाल के साथ कछुओं को भी नदी में छोड़ेंगे। बता दें कि, एक दिन पहले वो कूनो दौरे पर आ रहे थे, लेकिन अंतिम समय में अचानक उनरा दौरा निरस्त हो गया था।

बता दें कि, इस वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीएम के दौरे के चलते सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्थाओं तक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सीएम के आगमन को लेकर वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारी की है। कूनो नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश व्यवस्था तय किया गया है। अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ निर्देश हैं कि, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

ये भी पढ़ें

बेटियों के लिए खुशखबरी, एमपी में फ्री लगेगा कैंसर से बचाने वाला टीका, ‘HPV वैक्सीन’ मिशन शुरू

28 फरवरी का दौरा निरस्त होने के बाद आज का कार्यक्रम

आपको बता दें कि, 28 फरवरी को मुख्यमंत्री कूनो नहीं पहुंच पाए थे। बोत्सवाना से आए 9 चीतों को छोड़ने के कार्यक्रम में उनका शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में सीएम का दौरा निरस्त हो गया। उस कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री शामिल हुए थे।

अशोकनगर भी जाएंगे सीएम

अब 1 मार्च को मुख्यमंत्री करीब एक घंटे कूनो में रुककर घड़ियाल और कछुओं को नदी में छोड़ने के बाद हेलीकॉप्टर से अशोकनगर रवाना होंगे। कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले कूनो नदी क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी।

ये भी पढ़ें

मैहर जा रहे श्रद्धालु ध्यान दें! 3 मार्च को मां शारदा मंदिर के पट रहेंगे बंद, जानें कारण

Published on:
01 Mar 2026 09:08 am
Also Read
View All

अगली खबर