श्योपुर

अपने बच्चों को बचा लिया, खुद डंपर के सामने आ गया पिता, भावुक हो जाएंगे आप…

MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कार को बचाने के चक्कर में डंपर पलट गया। जिससे दो बच्चों के पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 17, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कार को बचाने के चक्कर में डंपर पलट गया। इसकी चपेट में आने से सड़न किनारे पोहा बेच रहे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह पूरा मामला मामला बारां हाइवे पर ग्राम अजापुरा के पास हुआ है। सुबह तकरीबन 7 बजे नरेश प्रजापति पोहे का ठेला लगाकर अपने दो बच्चों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान कार को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित हो गया।

बच्चों को बचाया पर खुद…


नरेश ने बेकाबू डंपर को अपनी ओर आता देखा तो सबसे पहले उसने बच्चों की पीछे खेत की तरफ धकेल दिया। खुद भी भागने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण वह डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर बाहर निकला


पुलिस और ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। जिसके बाद ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया। ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated on:
17 Feb 2025 03:56 pm
Published on:
17 Feb 2025 03:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर