mp news: लड़की के परिजन को प्रेमी के मिलने आने की भनक लगी तो मोहल्ले वालों के साथ मिलकर परिजन ने युवक को पकड़ा और फिर जमकर की पिटाई...।
mp news: मध्यप्रदेश के श्योपुर में प्यार के चक्कर में एक युवक की जमकर पिटाई हो गई। प्यार परवान चढ़ा को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया था जहां युवती के परिजन ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी बांधकर जमकर पिटाई की। युवक की पिटाई का वीडियो भी बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र की है, यहां बैनीपुरा रोड पर एक मनचले की लोगों ने हाथ पैर बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। लोगों ने इस मामले का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। बताया गया है कि शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गुरिच्छा का रहने वाला मनचला प्रेमिका से मिलने के लिए विजयपुर थानांतर्गत डाबीपुरा व बैनीपुरा रोड पर आया था जहां पर युवक को परिजनों ने उसे पकड़ लिया और आस-पड़ोस की मदद से युवक के दोनों हाथ बांधकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
प्रेमी की पिटाई का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरु करते हुए एक पक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष से पूछताछ की है लेकिन अभी जिस युवक की पिटाई की गई है वह गायब है, जिसकी पतारसी की जा रही है जब दोनों पक्ष सामने होंगे तभी कुछ कहा जा सकता है ।