MP News मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को श्योपुर में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3 लाख से अधिक किसानों के खाते में 238 करोड़ 78 लाख रुपए की मुआवजा राशि ट्रांसफर की।
MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार को श्योपुर जिले में स्थित बड़ौदा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 305410 प्रभावित किसानों के खाते में 238 करोड़ 78 लाख रुपए मुआवजा राशि ट्रांसफर की।
श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जिलों के 2148 ग्रामों के किसानों को राहत पैकेज मिला है। मुआवजे का सबसे बड़ा हिस्सा श्योपुर के हिस्से में गया है। जिले में सबसे फसल का नुकसान हुआ था, इसी कड़ी में 10,078 धान प्रभावित किसानों के खाते में 100 करोड़ 83 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे।
मुआवजे की बात करें तो हरदा के 95989 किसानों को सोयाबीन क्षति पर 71.52 करोड़, विदिशा के 51830 किसानों को सोयाबीन और उड़द में नुकसान पर 29.15 करोड़ नर्मदापुरम के 22779 किसानों को 19.84 करोड़, धार के 19173 किसानों को 1031 करोड़, और खंडवा के 12961 किसानों को पीला मौजेक कीट से प्रभावित फसलों के लिए 7.13 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कह रहे थे। भावांतर का पैसा नहीं देंगे। आकर देख लो कांग्रेसी, जो कहा है वो पूरा कर दिखाया है। पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार खत्म हो गई। भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले कांग्रेसी आज राम मंदिर जगमगाता देख रहे हैं। कांग्रेसी गोपाल कृष्ण भगवान की जय नहीं बोल सकते, बोलते ही बुखार आ जाता है।