श्योपुर

पोलिंग बूथ पर रहेगी कड़ी चौकसी,मांगी सशस्त्र बलों की आठ कंपनी

-लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन जुटा रहा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-वनकर्मीऔर कोटवार भी विशेष पुलिस अधिकारी बनकर संभालेगे सुरक्षा का मोर्चा
2 min read
Apr 20, 2019
sheopur
sheopur

श्योपुर,
लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए जिले के सभी पोङ्क्षलग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेगे।इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सशस्त्र बलों की आठ कंपनी मांगी गईहै। वहीं वनकर्मी और कोटवार भी विशेष पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस के साथ पोलिंग बूथों पर सुरक्षा का मोर्चा संभालेगे। जबकि बाहरी लोग जिले के चुनाव को प्रभावित न करें,इसके लिए जिले की सीमाओं पर पुलिस की चौकसी और कड़ी होगी।
दरअसल जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा। मतदान के लिए जिले में 649९ मतदान केन्द्र बनाए गए है।जहां जिला प्रशासन की ओर से मतदान कराने संबंधी सभी तैयारियां की जा रही है। वहीं पुलिस की ओर से सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाने की तैयारियां की जा रही है। पुलिस अफसरों की माने तो सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की आठ कंपनी की डिमांड पुलिस मुख्यालय को भेज दी गईहै। जबकि जिले में 700 का जिला पुलिस बल और दो कंपनी पहले से उपलब्ध है।
वनकर्मी और कोटवार बनेगे विशेष पुलिस अधिकारी
चुनाव की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन, पुलिस के साथ-साथ वनकर्मी और कोटवारों को भी लगाएगा।इसके लिए वनकर्मी और कोटवारों को चुनाव के लिए विशेष पुलिस अधिकारी बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने वनकर्मी और कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाए जाने के लिए प्रस्ताव कलेक्टर की ओर से भेज दिया गया है। क्योंकि विशेष पुलिस अधिकारी बनाए जाने का आदेश कलेक्टर की ओर से जारी किया जाएगा।
संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर रहेगी कड़ी नजर
वैसे तो पुलिस सभी मतदान केन्द्रों पर वोटिंग के लिए सुरक्षा इंतजाम करेगी। लेकिन संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के साथ-साथ कड़ी नजर भी रखेगी। जिले में संवेदनशील के रूप में १५० मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरुरत के लिहाज से संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या घटाई और बढ़ाई भी जा सकती है।
वर्जन
लोकसभा चुनाव व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाएंगे।इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जुटाए जा रहे है। सुरक्षा बलों की आठ कंपनियां भी मांगी गईहै।
पीएल कुर्वे
एएसपी,श्योपुर

फैक्ट फाइल
649-मतदान केन्द्र जिले में
150-मतदान केन्द्र संवेदनशील
08-कंपनी मांगी विशेष सुरक्षा बल की
700-का पुलिस बल जिले में उपलब्ध
02-कंपनी जिले मेंउपलब्ध
17-नाके जिले में बनाए गए बाहरी लोगो को रोकने
60-से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टी भी बनेगी

इधर पुलिस ने ढोढर में निकाला फ्लैग मार्च
ढोढर
लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को ढोढर कस्बे में फ्लैग मार्चनिकाला। ढोढर थाना परिसर से शुरु हुआ पुलिस का फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गोसे होकर गुजरा। फ्लैग मार्च की अगुवाई एसडीओपी श्योपुर रामतिलक मालवीय और थाना प्रभारी ढोढरघनश्याम नागर ने की। फ्लैग मार्चमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

Published on:
20 Apr 2019 08:13 pm