20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवारा कुत्ते ने एक साथ 40 लोगों को बनाया शिकार, श्योपुर में मचाया आतंक

Stray dog attacks 40 people: शहर के कई क्षेत्रों में आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक जो भी सामने आता गया उसे अपना शिकार बना लिया। कुत्ते ने एक दो नहीं बल्कि 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया।

2 min read
Google source verification
Stray dog attacks 40 people at once in sheopur

Stray dog Problem- श्योपुर में आवारा कुत्ते ने एकसाथ 40 लोगों को काटा (फोटो सोर्स- Patrika)

Stray dog Problem: इन दिनों श्योपुर जिले में कुत्तों को आतंक बना हुआ है। सोंईकलां, विजयपुर के बाद अब श्योपुर में भी आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार दोपहर शहर के कई क्षेत्रों में आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक जो भी सामने आता गया उसे अपना शिकार (Stray dog attacks) बना लिया। बताया गया है कि, कुत्ते ने एक दो नहीं बल्कि 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया जिससे एक के बाद एक लोग अपना उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचते रहे।

शहर में शनिवार की दोपहर एका-एक हड़कंप मच गया। आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। किला रोड, मेवाती मोहल्ला, छारबाग, चूड़ी बाजार, बालापुरा सहित अन्य क्षेत्रों में जहां भी आवारा कुत्ते के सामने कोई आया तभी उसने लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले से बच्चे, बुजुर्ग व जवान कोई भी नहीं बच पाया। बताया गया है कि, आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को अपना शिकार बना लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। यही कारण रहा कि, घटना के बाद लोग अन्य कुत्तों से खुद को बचाते नजर आए तो अपनों को भी बचने की सलाह देते रहे। उधर घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का उपचार करते हुए चिकित्सकों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए है।

3 घंटे में 40 को बनाया शिकार

क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया है कि, आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसमें कुछ लोगों को हल्के घाव थे तो कुछ के खून निकल रहा था। बताया गया है कि, आवारा कुत्ते ने दो घंटे के अंतराल में 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे शहर भर में चर्चाओं के साथ दहशत का माहौल बन गया।

आवारा कुत्ते के हमले से घायल

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि, शनिवार को कुत्ते के हमले में नाजिम खान, राजू गौर, यासीन हाफिज, काडू, सत्तार, घनश्याम गौड़, आमीन खान, अब्दुल खान, फिरोज, गनी, शाहीन खान, मोनू, गफूर खान, सोनू आर्य, परमानंद, मोहसिन, रणवीर सहित 40 लोग घायल हुए, जिन्हें हाथ-पैर में चोट के निशान है।

घायलों में बच्चे भी शामिल- जिला अस्पताल प्रबंधन

कुत्तों के हमले से 40 लोग घायल हुए है, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग आदि सभी शामिल है। कुत्तों के हमले से घायल हुए सभी लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है।-डॉ. एसएन बिंदल, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय श्योपुर