श्योपुर

दो दिवसीय प्रवास पर कूनो नेशनल पार्क पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, चीता कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कूनो नेशनल पार्क में चीता कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीता प्रदर्शनी भी देखी। दो दिवसीय प्रवास पर कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति।

2 min read
President Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu (कूनो नेशनल पार्क पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Photo Source- Input)

Kuno National Park : अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के श्योपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को कूनो नेशनल पार्क पहुंची। इस दौरान उन्होंने कूनो पार्क के पालपुर स्थित चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर परिसर में चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया गया कि, मौजूदा समय में भारत में चीतों की संख्या 52 पहुंच गई है, जिनमें से 49 चीते कूनो नेशनल पार्क में मौजूद हैं, जबकि तीन चीतों को यहीं से मंदसौर जिले में स्थित गांधी सागर अभयारण्य भेजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस दौरान चीतों के लिए की गई आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी ली गई।

बोत्सवाना से लाए गए चीतों की जानकारी

बताया गया कि, हर 2 किलोमीटर पर जंगल में वाटर पिट बनाए गए हैं, जिनमें अवश्यकता अनुसार पानी भरवाया जाता है। इस दौरान उन्हें हालही में बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।

बोत्सवाना से रिसीव किए गए थे 8 चीते

President Droupadi Murmu (कूनो नेशनल पार्क पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Photo Source- Input)

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपनी बोत्सवाना यात्रा के दौरान 8 चीते रिसीव किए गए थे, जिन्हें कूनो लाया गया है। इस दौरान सीसीएफ उत्तम कुमार, कलेक्टर शीला दाहिमा, डीएफओ आर थिरूकुराल आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की कूनो हेलीपैड पर हुई अगवानी

President Droupadi Murmu (कूनो नेशनल पार्क पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Photo Source- Input)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर कूनो नेशनल पार्क स्थित हेलीपैड पर मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने आगवनी करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

जिले के इन जिम्मेदारों ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

President Droupadi Murmu (कूनो नेशनल पार्क पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Photo Source- Input)

इस दौरान सांसद शिव मंगल सिंह तोमर, प्रमुख सचिव वन संदीप यादव, पीसीसीफ शुभरंजन सेन, कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा भी उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया गया।

Published on:
22 Jun 2026 08:30 am