शिवपुरी

सड़क पर मुंह फाड़े बैठा था विशाल मगरमच्छ, कॉलोनी में हड़कंप, देखें रेस्क्यू

-सड़क पर मुंह फाड़े बैठा था 8 फीट का मगरमच्छ-मगरमच्छ को सड़क पर देख मचा हड़कंप-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

2 min read
सड़क पर मुंह फाड़े बैठा था विशाल मगरमच्छ, कॉलोनी में हड़कंप, देखें रेस्क्यू

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी की एक कॉलोनी में 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को कॉलोनी के इतने करीब देख लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। वहीं, वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित चांदपाठा झील में छोड़ दिया है। शहर में अधिकतर बारिश के बाद मगरमच्छ निकलने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। इससे पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों में मगरमच्छों के निकलने की कई घटनाएं सामने आती रही है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड क्रमांक-1 के नोहरी-बछोरा की सड़क पर 8 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क किनारे अपना मुंह फाड़कर बैठा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे वो किसी का शिकार करने की तैयारी में बैठा था। नजारा देखकर कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित चांदपाठा झील में छोड़ दिया है।

लगातार कॉलोनियों में घुस रहे हैं मगरमच्छ

बताया जा रहा है कि, मगरमच्छ बीते एक माह से इसी इलाके में घूम रहा था। जब भी क्षेत्र में बारिश होती है, तो मगरमच्छ सड़कों पर निकल आते हैं। वन विभाग की टीम को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही मरगमच्छ मौके से फरार होने में कामयाब हो जाता था। बता दें कि, शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में स्थित चांदपाठा झील में मगरमच्छों की संख्या अधिक है। जिसके कारण बीते चार साल से शहर में निकलने वाले मगरमच्छों को अमोला पुल पर सिंध नदी में छोड़ा जा रहा है।

Published on:
08 Oct 2022 04:08 pm
Also Read
View All