शिवपुरी

जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वह भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता: पाराशर

शिवपुरी। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर शिवपुरी में समरसता संकल्प यात्रा का शुक्रवार को शहर के राजेश्वरी मंदिर से शुभारंभ हुआ। यात्रा के प्रभारी एवं मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:29 PM IST
Shivpuri News

शिवपुरी। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर शिवपुरी में समरसता संकल्प यात्रा का शुक्रवार को शहर के राजेश्वरी मंदिर से शुभारंभ हुआ। यात्रा के प्रभारी एवं मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि आचरण से ही समाज बदलता है। हमें संत रविदास को पढ़ना चाहिए और उनके विचारों पर मनन करना चाहिए। हमारे यहां जाति व्यवस्था है, जातिवाद नहीं है। जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है, वह भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता।

कार्यक्रम में पाराशर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से पहले भाषण में स्वच्छ भारत की बात कही थी। उन्होंने झाड़ू लगाई तो दफ्तर, रेलवे स्टेशन, चौपालें साफ हुईं। साथ ही हमारे दिमाग के जाले भी साफ हुए। समाज में एक कुरीति थी कि सफाईकर्मी को रोटी, पैसा दूर से दिया जाता था। प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि समाज के भाइयों के पैर धुलाकर माथे से लगाया तो पूरे देश में संदेश गया कि समरसता ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, सभी को समान सम्मान मिले।

इससे पूर्व कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित सहित अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को मां राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ किया। यात्रा राजेश्वरी रोड, गुरुद्वारा चौक, माधव चौक होती हुई झांसी तिराहे से करैरा के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री केपी परमार ने किया।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:29 PM IST
Published on: