शिवपुरी

हादसे के बाद तीन घंटे ट्रक में फंसा रहा मृत चालक

एक्सीडेंट, एक की मौत, चार घायल, गैस कटर से स्टेयरिंग काटकर निकाला
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 10:47 PM IST
Accident, death, driver, injured, gas cutter, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

शिवपुरी/बदरवास. जिले के बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ी के पास रविवार की अलसुबह नींद के झोंका आ जाने के कारण एक ट्रक चालक रोड किनारे खड़े वाहन में पीछे से जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव करीब ३ घंटे तक स्टेरिंग के बीच फंसा रहा। वहीं हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इधर गैस कटर की मदद से मृत चालक का शव बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक ट्रक मुंबई से कानपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बदरवास के पास ग्राम कुल्हाड़ी के पास पहुंचा, तो अचानक से ट्रक चालक अब्दुल रहमान(३५) को नींद आ गई और उसका वाहन सीधे हाइवे किनारे खड़े एक वाहन में जा घुसा। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक अब्दुल की कुछ ही देर में घायल होने के कारण मौत हो गई। इसके अलावा वाहन में सवार समीर अहमद, शाहरूण हसन, रूकसान अली व बसीन अहमद निवासीगण ग्राम महोईथाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर उप्र गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां बता दें कि वाहन चालक मृत होने के बाद ट्रक के अंदर ही फंस गया। इसके बाद करीब ३ घंटे की मेहनत के बाद गैस कटर की सहायता से अब्दुल के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालिका से छेड़छाड़ करने वाले पर प्रकरण दर्ज
शिवपुरी ञ्च पत्रिका. शहर की कोतवाली पुलिस ने एक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब ६ बजे प्राइवेट बस स्टैण्ड के पास छोटी बामौर थाना रन्नौद निवासी हरिओम पुत्र घनश्याम लोधी ने उसी क्षेत्र में रहने वाली एक १० साल की बालिका को पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया, जिसके बाद उसकी जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि पहले तो पुलिस ने मामला चलता कर दिया, लेकिन जब मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने खुद को बचाने के लिए आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on: