
शिवपुरी। फिजीकल थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड रोड पर स्थित देना बैंक के एटीएम को रात बदमाशों ने निशाने पर ले लिया। शटर तोडकऱ अंदर घुसे बदमाशों ने एटीएम को तोडफ़ोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास किया। एटीएम से रुपए निकाल ले गए या नहीं, इस बारे में बैंक प्रबंधक भी नहीं बता पा रहे। उनका कहना है कि जब इंजीनियर आकर देखेगा, तब पता चलेगा कि रुपए गए या बच गए। फिलहाल फिजीकल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
देना बैंक के बाहरी हिस्से में बैंक का एटीएम भी लगा है। बैंक मैनेजर के मुताबिक पिछले एक साल से सुरक्षा गार्ड न होने की वजह से रात में जब बैंक का काम निपट जाता है तो बैंक का मुख्य शटर लॉक करके जाते हैं। जिसकी वजह से रात में एटीएम भी बंद ही रहता है।
बीती रात बदमाशों ने फिजीकल थाने से महज 400 मीटर दूरी पर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इस एटीएम को लूटने से पहले उसकी शटर के दोनों साइडों के कुंदे तोड़ दिए। लॉक व कुंदे टूटने के बाद बदमाश आसानी से उसके अंदर घुस गए और फिर उमसें मौजूद एटीएम की तोडफ़ोड़ कर उसमें रखे रुपए निकालने का प्रयास किया।
इंजीनियर आकर ही बता पाएगा
शिवपुरी देना बैंक के मैनेजर पीएस मौर्य का कहना है कि बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है, इसलिए रात को बैंक का काम निपटने के बाद शटर को लॉक करके जाते हैं। शटर तोडऩे के साथ ही एटीएम में भी अधिक तोडफ़ोड़ की है। अब उसमें से रुपए निकाल सके या नहीं यह तो हमारा इंजीनियर आकर ही बता पाएगा। पुलिस ने रिकॉर्डिंग आदि ले ली है।