शिवपुरी

Chardham Yatra : तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग, केदारनाथ जा रहे थे श्रद्धालु, मची भगदड़

MP News : महाराष्ट्र के बुलढाणा से केदारनाथ जा रही बस शिवपुरी में जल गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। उनका पूरा समान जलकर खाक हो गया है।

less than 1 minute read
May 17, 2024

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक बस चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जा रही थी। तभी अचानक शुक्रवार की दोपहर बस में आग लग गई। जिसमें बस कुछ देर में ही जलकर खाक हो गई। यह घटना शहर के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे की है। इस बस में महाराष्ट्र के करीब 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बुलढाधा से उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के लिए 60 यात्री दो बस में सवार होकर 15 मई को निकले थे।


चारधाम यात्रा में 60 लोग एक साथ दो बसों में सवार होकर केदारनाथ जा रहे थे। बस शिवपुरी पहुंची तो वहां अचानक नीचे धुएं का उठने लगा। इसी को देखकर सभी लोग बस से नीचे उतर गए। बस में 30 के करीब यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, सभी लोगों का सामान जल गया है।

पूर्व मंत्री ने गाड़ी रोककर प्रशासन को दी सूचना


जिस समय बस में आग उसी वक्त पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ग्वालियर से गुना की ओर लौट रहे थे। तभी वह बस से धुआं निकलता देख रुक गए और शिवपुरी कलेक्टर और एसपी को फोन घटना की जानकारी दी।

महिला बोली - दो मिनट लेट हो जाते तो सकता था बड़ा हादसा


बस में सवार एक महिला ने बताया कि अगर हम लोग दो मिनट लेट हो जाते तो सकता था बड़ा हादसा। बस में सवार सभी लोगों ने अपनी जान बचाई। हमारा पूरा समान जल चुका है। हमारी बस में कुछ खराबी भी आई थी। जिसके लिए बस उज्जैन में रुकी थी। तब एसी में कुछ प्राब्लम थी।

Published on:
17 May 2024 05:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर