शिवपुरी

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी कोरोना को चुनौती: ‘अब कोरोना आए, तो हम तैयार हैं’

शिवपुरी दौरे पर आईं, केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने यहां मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को चुनौती दे डाली।

less than 1 minute read
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी कोरोना को चुनौती: 'अब कोरोना आए, तो हम तैयार हैं'

शिवपुरी/ केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आईं। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज में की गईं व्यवस्थाओं जायजा लिया। साथ ही, स्टाफ से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही, बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

जिला अस्पताल भी पहुंची मंत्री यशोधरा

इसके बाद मंत्री ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंची, यहां भी उन्होंने अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से स्वास्थ व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, सामने आने वाली परेशानियों का जल्द निराकरण करने की भी बात कही।


लेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम शिवराज की पीसी में शामिल हुईं

इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि, पिछली बार वो हवा में आया तब व्यवस्थाएं उतनी बेहतर नहीं थीं, लेकिन इसमय से हमने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि, अब हम जानते हैं कि, इस आपद से कैसे निपटा जाता है। अब आ जाए तो हम तैयार हैं, अपनी व्यवस्थाओं के साथ। इस दौरान मंत्री ने पुलिस पेट्रोल पम्प का शुभारंभ किया। साथ ही, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम शिवराज की पीसी में शिरकत की।

Published on:
07 Jun 2021 10:23 pm
Also Read
View All