शिवपुरी

दिव्यांग शख्स ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लगाई थी बैटरी वाली ट्राई साइकिल की गुहार, उमंग सिंघार ने दिला दी

MP News : 2 साल से बैटरी वाली ट्राई साइकिल की मांग कर रहे दिव्यांग अशफाक खान ने बीते मंगलवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को जमकर खरी-खरी सुनाई थी। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी मांग पूरी की है। युवक बोला- 'अब अपना रोजगार शुरु कर सकूंगा।'
less than 1 minute read
MP News
उमंग सिंघार ने दिव्यांग शख्स को दिलाई ट्राई साइकिल (Photo Source- Patrika)

MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बीते दिनों कलेक्ट्रेट पहुंचे एक दिव्यांग युवक ने बैटरी वाली ट्राई साइकिल के लिए गुहार लगाई थी। उसने जमकर हंगामा करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ट्राई साइकिल की मांग की थी। बताया जा रहा है कि, अब उस मामले को सात दिन बीत जाने के बाद एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिव्यांग की मांग पूरी करते हुए उसे खुश कर दिया।

दरअसल, 2 साल से बैटरी वाली ट्राई साइकिल की मांग कर रह दिव्यांग अशफाक खान बीते मंगलवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जमकर हंगामा किया था। उसने कहा था कि, उसे 2026 में बैटरी वाली ट्राइ साइकिल देने के लिए कहा गया था, वादे के अनुसर उसे अब ट्राइ साइकिल दी जाए। इसपर प्रशासन का कहना था कि, वो पात्रता में नहीं आता। उसे हाथ वाली साइकिल दी जा सकती हैं, लेकिन वो उसे लेने के लिए तैयार नहीं था।

दो साल से लगवाए जा रहे थे चक्कर

इसे लेकर दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया, साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ट्राइसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई थी। दिव्यांग का कहना था कि, उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उसे 2 साल से चक्कर लगवाए जा रहे हैं, जबकि वो बैटरी वाली ट्राई साइकिल से अपना रोजगार करना चाहता है। लेकिन, जब उसकी मांग नहीं सुनी गई तो कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उसे बैटरी वाली ट्राई साइकिल दिला दी। मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए उन्होंने दिव्यांग से बातचीत भी की।

Updated on:
28 Jan 2026 07:00 am
Published on:
28 Jan 2026 07:00 am