शिवपुरी

MP को एक और बड़ी सौगात, 445 करोड़ रुपए में यहां बनेगा फोरलेन हाईवे

Four Lane Highway: दिनारा से पिछोर होते हुए चंदेरी तक बनेगा फोरलेन हाईवे, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी..।

less than 1 minute read

Four Lane Highway: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। शिवपुरी जिले में 65 किमी. लंबा फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा जिसके लिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। इस फोरलेन हाइवे का निर्माण 445 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। बीते दिनों पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए बड़े सड़क मार्ग की मांग की थी जो मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूर कर ली है।

dinara to chanderi: दिनारा से चंदेरी तक बनेगा फोरलेन हाईवे

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (nitin gadkari) ने दिनारा से पिछोर होते हुए चंदेरी तक 445 करोड़ रुपये के फोरलेन हाईवे को मंजूरी दे दी है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही इस हाईवे का काम भी शुरू हो जएगा। करीब 65 किमी. लंबे इस फोरलेन हाइवे के बनने से शिवपुरी जिले के लोगों को बेहद फायदा होगा और वो कम समय में चंदेरी से दिनारा के बीच की दूरी तय कर पाएंगे।

110 करोड़ रूपए की एक और रोड स्वीकृत

dinara to chanderi फोरलेन हाईवे के साथ ही शिवपुरी जिले को एक और रोड की सौगात मिली है। ये नई सड़क भितरगवां से कमालपुर, मंगली, पड़रा सूरजपुरा, अमरपुर, ललन, खिरकिट, खिसलौनी, खिरिया, नयागांव, बामौरकलां से चंदेरी तक बनेगी। जिसकी लंबाई कुल 45 किमी. होगी और इसका निर्माण 110 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा।

Updated on:
23 Aug 2024 07:35 pm
Published on:
23 Aug 2024 06:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर