
शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ केपी यादव ने बीते रोज भारत सरकार के रेल व स्वास्थ्य मंत्री सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिले। इस दौरान सांसद डॉ केपी यादव ने भारत सरकार एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से क्षेत्र में कृषि, सिंचाई, उद्योग, स्वास्थ्य, रेल, सडक़ मार्गों की योजनाओं पर चर्चा की। उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा गया कि गुना संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार से कमी नहीं आने दी जाएगी।
सांसद केपी यादव ने इस अवसर पर रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर चंदेरी रेल लाइन के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की। वहीं गुना-बीना रेल खण्ड पर अस्थाई रूप से बंद गुना-नागदा ट्रेन एवं इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के अशोकनगर में स्टॉपेज को लेकर चर्चा की, जिससे अस्थाई रूप से बंद ट्रेनों के जल्द प्रारम्भ होने की संभावनाऐं बढ़ी हैं। सांसद यादव ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से भी चर्चा की।
कौन है केपी यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने देशभर में सुनामी लाते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग की गुना लोकसभा सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा के उम्मीदवार केपी यादव ने भारी मतों से हराया। ये वही केपी यादव में जो 2018 में मुंगावली जिला पंचायत में सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे। इसी बीच मुंगावली विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता कालूखेड़ा का अचानक से निधन हो गया। अब मुंगावली में उपचुनाव होना थे तभी केपी यादव ने उपचुनाव में सिंधिया से टिकट की मांग की,उन्हें विश्वास था कि टिकट उन्हीं को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टिकट ऐन वक्त पर कट गया। इसके बाद केपी यादव ने तत्कालीन सत्तारूढ़ भाजपा व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया,लेकिन केपी को 2100 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें गुना से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। बतां दें कि जब भाजपा ने यादव की उम्मीदवारी की घोषणा की,तो सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी ने महाराज के साथ सेल्फी लेने वाले व्यक्ति के रूप में वर्णन करते हुए,प्रतियोगिता को खारिज कर दिया।
वहीं सिंधिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के बाद वह अपने पति के लिए प्रमुख प्रचारक थीं,उनकी अनुपस्थिति में वह घर घर जाकर लोगों से सिंधिया के लिए वोट मांगती रहीं। कुछ लोगों की मानें तो सेल्फी कमेंट ने यादव को और मेहनत करते देखा। परिणामों से पता चला कि यादव के लिए लोगों ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सात में पूर्व केंद्रीय मंत्री की तुलना में अधिक वोट डाले,जबकि यादव जहां पांच महीने पहले हार गए थे,वह भी उन्हें अधिक वोट मिले।