शिवपुरी

जीपीएस से होगी कचरा कलेक्शन की मॉनिटरिंग

स्वच्छता अभियान के अच्छे रिजल्ट हासिल करने शुरू की कवायद...  
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 4:26 PM IST
gps,mp news,Vehicle,monitoring ,Shivpuri News,Shivpuri News in Hindi,municipality,sanitation campaign,garbage collection,

शिवपुरी. स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद के क्रम में अब कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए सभी वाहनों में जीपीएस लगवाया जाएगा, ताकि वाहनों की मॉनिटरिंग की जा सके।


उल्लेखनीय है कि स्वच्छता अभियान के तहत केन्द्र सरकार द्वारा हर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तमाम प्रयास किए हैं, परंतु मनमाफिक सफलता नहीं मिल पा रही है। जिन शहरों में स्वच्छता अभियान में अच्छे रिजल्ट नहीं आ सके हैं। अब वहां कचरा कलेक्ट करने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग जीपीएस से की जाएगी। जिन शहरों में कचरा कलेक्ट करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाए जाने हैं, उनमें शिवपुरी भी शामिल है। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव का कहना है कि जीपीसी लगाने के आदेश आए हैं। हम कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों में जल्द ही जीपीएस लगवाएंगे। उनके अनुसार शासन की मंशा है कि इस बात की मॉनीटरिंग की जाए कि वाहन घर-घर जाकर कचरा कलेक्ट कर रहे हैं या नहीं। बकौल गोविंद भार्गव जीपीएस लगने का फायदा यह होगा कि हम किसी भी समय पर वाहनों की मॉनिटरिंग कर पाएंगे। यह देख सकेंगे कि कर्मचारियों को जिस कॉलोनी अथवा मोहल्ले में पहुंचने के लिए जो समय दिया गया है वह वाहन उस समय पर वहां पहुंच रहा है या नहीं।


जल्द ही वाहनों में लगवाएंगे जीपीएस
&हमें नगरीय प्रशासन भोपाल की तरफ से आदेश प्राप्त हुआ है कि सभी कचरा कलेक्ट करने वाले वाहनों में जीपीएस लगवाया जाए और उनकी मॉनिटरिंग भी की जाए। हम जल्द ही वाहनों में जीपीएस लगवा रहे हैं।
गोविंद भार्गव, स्वास्थ्य अधिकारी नपा


दिल्ली से आई टीम भी कर सकेगी मॉनिटरिंग
बताया जा रहा है कि इस बार जनवरी 2018 में स्वच्छत शहरों की जो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उस प्रतियोगिता के दौरान कथित तौर पर पहले से किसी भी शहर को यह नहीं बताया जाएगा कि उनके यहां निरीक्षण के लिए टीम पहुंच रही है। दिल्ली से शहर का नाम घोषित होते ही टीम उस शहर में पहुंचेगी और वहां जाकर शहर की स्थिति, वाहनों की लोकेशन आदि का निरीक्षण कर सकती है।

14 वाहनों पर लगाए जाएंगे जीपीएस
नपा के अधिकारियों का कहना है कि इस समय नगर पालिका के पास 10 छोटे कचरा वाहन हैं जो डोर टू डोर कचरा कलेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा 4 बड़े वाहन हैं, इन सभी वाहनों दिसम्बर महीने में जीपीएस मशीन लग जाएगी, और मॉनिटरिंग के लिए भी सिस्टम तैयार किया जाएगा।

Published on: