शिवपुरी

चार साल की चैटिंग के बाद हरियाणा से एमपी पहुंची महिला, मचा बवाल

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान वाला मामला सामने आया है। यहां पर हरियाणा की महिला एक महिला को लेने के लिए शिवपुरी पहुंच गई।

less than 1 minute read
Apr 22, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक हरियाणा की एक महिला अपनी समलैंगिक साथ को लेने के लिए घर पहुंच गई। परिजनों के विरोध के बाद मामला महिला थाने तक पहुंच गया।

दरअसल, दोनों महिलाओं की चार साल पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरु हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिसके बाद दोनों पिछले चार महीने से हरियाणा में साथ रह रही थीं। दोनों एक साथ एक आश्रम में काम करती थी।

इधर, शिवपुरी की महिला ने बताया कि वह पत्नी के रूप में है और हरियाणा की महिला पति की के रूप में काम करती है। दोनों मिलकर साथ कमाती हैं। साथ ही बच्चों की देखभाल दोनों साथ मिलकर करते हैं। महिला अपने पति से तलाक लेकर कोर्ट मैरिज करना चाहती है।


साथ ही उसने परिजनों पर आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल को तलाक के कागजात के बहाने उसे घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। यह बात सुनकर हरियाणा की महिला शिवपुरी पहुंच गई। इसके बाद उसने जमकर बवाल काटा।

महिला के परिजनों के द्वारा हरियाणा की महिला पर आरोप लगाए गए हैं कि उनकी बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में वह महिला धकेल रही है।


मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

Published on:
22 Apr 2025 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर