शिवपुरी

शादी में आ रही दुल्हन की कार का एक्सीडेंट, दुल्हन और जीजा की मौत

mp news: जीजा की मौके पर ही और दुल्हन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां।

2 min read
bride dies in road accident while going to her wedding (source patrika)

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में रहने वाले जैन परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब शादी में जाते वक्त दुल्हन की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं दुल्हन ने रविवार 15 मार्च को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों गाड़ियों के वाहन चालक भी गंभीर रुप से घायल हुए थे उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जैन परिवार कोलारस से बेटी की शादी करने के लिए 10 मार्च को गंजबासौदा जा रहा था, इसी दौरान एक्सीडेंट हुआ था।

दुल्हन की कार का एक्सीडेंट

कोलारस निवासी जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए 10 मार्च को चार गाड़ियों में सवार होकर विदिशा जिले के गंजबासौदा जा रहा था। रास्ते में नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही अर्टिगा कार जिसमें दुल्हन सवार थी, उसकी टक्कर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन व कार में सवार उसकी मां व दो अन्य लोग जिनमें एक डेढ़ साल की बच्ची और दोनों गाड़ियों के ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुए थे।

इलाज के दौरान दुल्हन की भी मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया था। यहां से डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी सहित दो लोगों (दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल में इलाज के दौरान बुधवार 11 मार्च को दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर घायल दुल्हन साक्षी का इलाज चल रहा था और रविवार 15 मार्च को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पहले जीजा और अब दुल्हन की मौत से परिवार पर दुखों क का पहाड़ टूट पड़ा है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

ये भी पढ़ें

सीट बेल्ट ने बचाई पति-पत्नी और बच्चों की जिंदगी, तेज रफ्तार में पलटी कार

Published on:
15 Mar 2026 09:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर