MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आग तापते समय से एक संत की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जूनाअखाड़े से जुड़े संत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में बुधवार की रात वह आग ताप रहे थे। उसी दौरान पीठ के बल गिर गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
दिनारा स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। झांसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ब्रजेश गिरी की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा पोस्टमॉर्टम की सहमति नहीं दी गई। उन्हें संन्यासी परंपरा के तहत समाधि दी गई।
यह घटना करीब 9 बजे के आसपास हुई थी। जब ब्रजेश गिरी आग तापने के लिए लोगों के साथ बैठे थे। उसी दौरान वह अचानक पीठ के बल गिर गए। लोगों के द्वारा उन्हें उठाने की कोशिश की गई। मगर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
ब्रजेश गिरी महाराज अलगी गांव के रहने वाले थे। वह कुछ साल पहले ही जूना अखाड़े से जुड़े थे। वह गांव के ही सिकंदरा मंदिर में रहते थे। हालांकि, इससे पहले वह जनपद पंचायत पर गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे।