25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई को लगाई नशे की लत तो टूटा बहन का सब्र, युवक को जमकर पीटा

mp news: युवती ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक को पकड़कर पीटा, बोली- इसके कारण उसका भाई घर में चोरी करने लगा है।

2 min read
Google source verification
shivpuri

woman beats youth over brothers drug addiction

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक युवती का सब्र उस वक्त टूट गया जब उसका भाई नशे की लत को पूरा करने के लिए घर में चोरी करने लगा। युवती ने भाई की जिंदगी बर्बाद करने वाले उस युवक को सरेराह पकड़कर जमकर पीटा जिसने भाई को नशे की लत लगाई थी। युवक के साथ युवती का मारपीट करते एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि युवती युवक को थप्पड़ और चप्पल से पीट रही है और युवती का साथी युवक के हाथ पकड़े हुए है।

पुलिया पर पकड़कर जमकर पीटा

युवक के साथ युवती व उसके साथी के द्वारा मारपीट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वो शहर की कमलागंज पुलिया का है और मंगलवार का बताया जा रहा है। मारपीट करने वाली युवती का नाम ज्योति है जो अपने एक साथी के साथ पुलिया पर पहुंची थी वहां इमामबाड़ा का रहने वाला युवक पहले से मौजूद था। युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को पकड़ा और पहले तो उस पर थप्पड़ बरसाए और फिर चप्पल से उसकी पिटाई की। हंगामा होता देख लोगों की भीड़ लग गई लेकिन किसी ने भी युवती को रोकने की कोशिश नहीं की और तमाशबीन बने रहे। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

भाई को लगाई नशे की लत- युवती

युवक की पिटाई करने वाली युवती का नाम ज्योति है जबकि पिटने वाले युवक का नाम शिवम बताया गया है। ज्योति का आरोप है कि शिवम ने उसके भाई अभिषेक को नशे की लत लगाई और अब भाई नशे का आदी हो चुका है। नशे की लत को पूरा करने के लिए भाई घर में चोरी करने लगा है। ज्योति ने ये भी बताया कि उसने कई बार शिवम व उसके साथियों को समझाया लेकिन वो भाई को नशे की सामग्री उपलब्ध कराते रहे, इसलिए अब मजबूरी में उसे ये कदम उठाना पड़ा। ज्योति का कहना है कि वो अपने भाई की शिकायत पहले ही पुलिस में दर्ज करा चुकी है।