22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन हादसों में एक युवक की मौत, 13 लोग घायल

शिवपुरी. जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपती सिहित 13 लोग घायल हुए हंै। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक डोंगरा निवासी नरेन्द्र आदिवासी(25) व उसके भाई ऊधम आदिवासी बीती रात अपने गांव से एक […]

2 min read
Google source verification

शिवपुरी. जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपती सिहित 13 लोग घायल हुए हंै। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक डोंगरा निवासी नरेन्द्र आदिवासी(25) व उसके भाई ऊधम आदिवासी बीती रात अपने गांव से एक शादी समारोह व बारात में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर नयागांव दादोल जा रहे थे। रास्ते में सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास एक ट्रैक्टर चालक ने दोनों भाइयों में टक्कर मार दी। घटना में नरेन्द्र आदिवासी की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं ऊधम घायल है। घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पीएम कराकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

दहेज में मिला सामान लेकर लौट रहे बारातियों से भरा वाहन पलटा

कोलारस. जिले के कोलारस में होटल बागवान के पास रविवार सुबह एक लोङ्क्षडग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायलों का आरोप है कि जो वाहन चालक था, वह शराब के नशे में था, इसलिए यह घटना हुई। बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी निवासी भगवान ङ्क्षसह कोली अपने बेटे प्रमोद की शादी के लिए खेरौना गांव गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार सुबह दहेज का सामान लोङ्क्षडग वाहन में भरकर अपने गांव लौट रहे थे। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वह होटल बागवान के पास से निकले तो वाहन अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में दूल्हे के पिता भगवान ङ्क्षसह कोली, चाचा मूलचंद कोली, मालम कोली, राजू कोली, शंकर कोली सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन ने वाहन चालक किशन अहिरवार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है और उसी से यह हादसा हुआ है।

ट्रक का टायर बाइक सवार दंपती से टकराया, हुए घायल

शिवपुरी. शाजापुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी विजय ङ्क्षसह नाथ अपनी पत्नी कृष्णा बाई के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां हुई गमी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी बड़ौदी के पास थीम रोड पर अचानक एक ट्रक का टायर लुढक़ता हुआ उनकी बाइक से टकरा गया और बाइक सवार दंपती सडक़ पर जा गिरे। होदसे में दंपती गंभीर घायल हो गए और मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल विजय ङ्क्षसह ने आरोप लगाया है कि किसी टायर रिपेयङ्क्षरग दुकान के मैकेनिक की लापरवाही के कारण टायर सडक़ पर आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।