
People in Karera village of Shivpuri became rich overnight through cyber fraud (PC: AI)
Shivpuri- मध्यप्रदेश के इस गांव की शानो शौकत की पूरे इलाके में चर्चा है। यहां आलीशान बिल्डिंग बनी हैं, लोगों के पास लग्जरी कारें हैं। गांव के लोग रातों रात रईस हो गए हैं। प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा गांव का नजारा 1—2 सालों में पूरी तरह बदल गया है। गांव के जो लोग दो वक्त की रोटी भी बमुश्किल जुटा पाते थे उनके घरों की रौनक बदल चुकी है। ग्रामीणों के पास महंगे मोबाइल हैं, लकदक कार हैं। हालांकि गांव की यह समृद्धि काली कमाई से आई है। करेरा गांव, जामताड़ा जैसा की साइबर ठगों का ठिकाना बन चुका है। यहां के कुछ बदमाशों ने लोगों को अश्लीलता के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए ठगे। अब पुलिस सक्रिय हुई है। साइबर ठगी में लगे 21 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
शिवपुरी जिले के करेरा और पिछोर में जामताड़ा जैसा साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बन गया है। यहां के बदमाश ठगी और ब्लैकमेलिंग के कारोबार में करोड़ों कमा रहे हैं। अश्लील चेटिंग, वीडियो कॉल रिकॉडिंग कर लोगों को फंसाकर पैसे लूट रहे हैं।
साइबर ठगी के इस रैकेट में कई महिलाएं भी शामिल हैं।
ग्रामीण इलाकों में चल रहा यह काला कारोबार तब उजागर हुआ जब भोपाल में 80 संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस की पड़ताल में शिवपुरी के करेरा और पिछोर इलाके में साइबर ठगी के रैकेट संचालित होने की बात सामने आई। योजना बनाकर पुलिस ने दबिश दी और साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का नेक्सेस तोड़ते हुए कई बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के अनुसार सभी आरोपी अश्लीलता के जाल में फंसाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग के काम में लगे थे। एप के जरिए चैट कर लोगों को फंसाते और उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने करेरा के 20 पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 मोबाइल, 17 ATM कार्ड बरामद किए गए हैं।
ब्लैकमेलिंग के पैसों से साइबर ठग रातों रात रईस बन गए थे। उन्होंने आलीशान बिल्डिंग बनवाई और लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। पुलिस ने जालसालों के पास से 7 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। एक आरोपी ने हाल ही में आलीशान मकान खरीदा है।
Updated on:
21 Feb 2026 06:37 pm
Published on:
21 Feb 2026 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
