17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को उठाकर थाने ले आई पुलिस, पीछे से पहुंचे पति ने ब्लेड से काट लिया खुद का गला, मचा हड़कंप

MP News : शख्स ने थाने में ब्लेड से गले पर हमला कर खुद को घायल कर लिया है। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जानिए पूरा मामला...।

2 min read
Google source verification
MP News

शख्स ने थाने में काट लिया खुद का गला (Photo Source- Patrika)

MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने थाने में ब्लेड से खुद का गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया है। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये अजीबो गरीब घटनाक्रम जिले के फिजिकल थाने में सामने आया है। बताया जा रहा है कि, युवक शफीक पर कॉलोनी में झगड़ा करने का आरोप है। जब पुलिस पकड़ने के लिए उसके घर गई तो वो नहीं मिला। इसपर पुलिस उसकी पत्नी को थाने लेकर चली गई। जानकारी मिलते ही शफीक भी थाने पहुंचा और पत्नी को थाने ले जाने से नाराज हो गया। यहां तक की आरोपी शफीक इस कदर नाराज हुआ कि, उसने ब्लेड से खुद के गले पर ही वार कर काट लिया।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

जैसे ही शफीक ने खुद के गले पर वार किया, उससे काफी मात्रा में खून बहने लगा। इसपर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने ही उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

बताया जा रहा है कि, शफीक नशे का आदी है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। अब तक किसी भी अफसर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, थाने में घटी इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।