16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के अरमानो पर फिरा पानी, तिलक लेकर गए परिवार के घर से 31 लाख के जेवर चोरी

Jewellery Stolen : मऊगंज थाने के बरया कला कुसुड़ी टोला में चोरों ने एक सूने घर से 31 लाख के जेवर चोरी कर लिए। ये जेवरात पिता ने अपनी बेटी के विवाह के लिए पाई-पाई जोड़कर जेवर बनवाए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Jewellery Stolen

बेटी के अरमानों पर चोरों ने फेरा पानी (Photo Source- Patrika Input)

Jewellery Stolen :मध्य प्रदेश के रीवा में शादी से पहले एक बेटी के अरमानों पर चोरों ने पानी फेर दिया। पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए बनवाए लाखों रुपए के जेवर देर रात चोरों ने पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अबतक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि, जिले के पैपखार हाल मुकाम बरया कला कुसुड़ी टोला में रहने वाले रमाशंकर पाण्डेय शनिवार को अपनी बेटी की तिलक लेकर नाऊन थाना हनुमना गए हुए थे। उन्होंने घर की रखवाली पड़ोसी को सौंप दी थी। लेकिन, देर रात उनके सूने घर में चोरों की नजर पड़ गई। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। यहां पूरे घर की इत्मिनान से तलाशी ली। अलमारी, पेटी तोड़कर उसमें बेटी को देने के लिए रखे सोने व चांदी के जेवर समेत परिवार के अन्य महिलाओं के भी जेवर समेटकर चोर चंपत हो गए और किसी को भनक तक नहीं लग पाई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपए बताई जा रही है जिसमें 14 तोला सोना, 2 किलो चांदी व बीस हजार रुपए नकद शामिल है। देर रात वे तिलक चढ़ाकर वापस अपने घर लौटकर आए और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए जहां उनके जीवन भर की कमाई गायब हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी घर में कोई सुराग छोड़कर नहीं गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।