24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में नगर पालिका के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, शौचालय को लेकर विवाद

mp news: सरकारी शौचालय में तोड़-फोड़ कर रहे लोगों को रोकने पहुंची थी नगर पालिका की टीम, लोगों ने पकड़कर पीटा।

2 min read
Google source verification
shivpuri

tribal people attack nagar palika employees toilet dispute

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में देहात थाना अंतर्गत महल सराय की आदिवासी बस्ती में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर पालिका के कर्मचारियों पर लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर कर्मचारियों को पीटा। एक शासकीय शौचालय में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को रोकने के लिए नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान टीम के दो सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की गई। नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शौचालय में तोड़फोड़ कर रहे थे लोग

अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि महल सराय की आदिवासी बस्ती में नगर पालिका ने एक शासकीय शौचालय का निर्माण कराया था। मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ आदिवासी लोग इस शौचालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना पर वो कुछ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। आदिवासी लोग हथौड़े से शौचालय की छत तोड़ रहे थे। जब उनको रोका तो वो विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट की घटना का मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जिसमें आदिवासी लोग कर्मचारियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

महिला सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी देहात थाने पहुंचे। पहले पुलिस ने आवेदन लेकर चलता कर दिया लेकिन जब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने शाम को पवन आदिवासी, आनंद आदिवासी, आकाश आदिवासी, करुआ आदिवासी व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि मारपीट करने वाले अधिकांश आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।