mp news: पति ने बीवी की नाक दांतों से चबाकर अलग कर दी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और जीजा फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...।
mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपने दांतों से पत्नी की दांत काटकर अलग कर दी और पत्नी को 'सूर्पणखा' बना दिया। पति की इस हरकत में उसके जीजा ने भी साथ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाक कटने के कारण घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
23 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे पति राजेश और जीजा सलीम घर पर आए। घर आने के बाद पति व जीजा उससे विवाद करने लगे और गालियां देने लगे। इसके बाद जीजा ने उसके हाथ पकड़े और पति राजेश ने अपने दांवों से उसकी नाक को तब तक काटा जब तक की वो कटकर अलग नहीं हो गई। वो दर्द से चीखती रही लेकिन पति और जीजा को उस पर तरस नहीं आया। नाक काटने के बाद पति और जीजा दोनों उसे घायल हालत में छोड़कर घर से भाग गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राजेश व जीजा सलीम मौके से फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति राजेश ने बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से बातचीत करती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इधर नाक कटने के कारण घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।