7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Result 2025: MP के इस जिले से 5 युवाओं ने हासिल की रैंक, घर में मना जश्न

UPSC Result 2025: खास बात यह है कि इन पांचों युवाओं में सभी पुरूष है और यह पहली बार है कि इस बार लडक़ों ने अपना परचम फहराया है।

2 min read
Google source verification
mp news Five young men achieve top ranks from shivpuri in UPSC Result 2025

5 young men achieve top ranks from shivpuri in UPSC Result 2025 (फोटो- Patrika.com)

MP News:शिवपुरी जिले के 5 युवाओं ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज (UPSC Result 2025) में चयन हुआ है। खास बात यह है कि इन पांचों युवाओं में सभी पुरूष है और यह पहली बार है कि इस बार लडक़ों ने अपना परचम फहराया है। इनमें से किसी ने दूसरी बार तो किसी ने छठवीं बार में इस देश की सबसे बड़ी परीक्षा में अपना व अपने परिवार के साथ जिले का नाम रोशन किया है।

छठवें प्रयास में मिली सफलता

इन युवाओं में सबसे दिलचस्प कहानी करैरा के प्रभारी नायब तहसीलदार रहे महेन्द्र कोरकू के बेटे दीपक कोरकू की है। दीपक ने शुक्रवार को घोषित हुए यूपीएससी परीक्षा में 563 रैंक पाई है। दीपक ने यह सफलता छठवें प्रयास में पाई है। दीपक का इससे पहले भारतीय वन सेवा में चयन हो गया था और वह इस समय वन सेवा का प्रशिक्षण ले रहे हैं। दीपक का एक बार एमपीपीएसपी में जनपद सीईओ के रूप में चयन हुआ था।

इन युवाओं ने हासिल की रैंक

जिले में रन्नौद के ग्राम धंधेरा के पूर्व सरपंच महेश धाकड़ के पुत्र भूपेन्द्र धाकड़ का भी चयन इस परीक्षा में हुआ है। भूपेन्द्र ने चौथे प्रयास में इस परीक्षा में 494 रैंक हासिल की है। भूपेन्द्र ने अपनी इस सफलता के पीछे परिवार के लोगों का आशीर्वाद बताया है। इसी तरह से जिले के कोलारस उज्जवल जैन ने भी चौथे प्रयास में इस परीक्षा में 797 रैंक हासिल की है। उज्जवल सन्मति उर्फ बल्ले जैन के पुत्र है। इसके साथ ही बामौरकलां के हर्ष पुत्र मुकेश जैन ने भी इस परीक्षा में 412 वीं रैंक हासिल की है। आखिर में शिवपुरी निवासी मनीष-सीमा गोयल के पुत्र कृष्णा गोयल ने दूसरे प्रयास में इस बड़ी परीक्षा में 300 वीं रैंक हासिल की है। (MP News)