शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कई योजनाओं को दी मंजूरी, अफसरों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचकर दिशा समिति की बैठक ली।

less than 1 minute read
May 18, 2025

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को शिवपुरी पहुंचे। यहां पर उन्होंने दिशा समिति की बैठ ली। जिसमें उन्होंने कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई। सीवर की समस्या के समाधान के लिए नई परियोजना को भी मंजूरी मिल गई है।

दरअसल, जिला अस्पताल में बेड की संख्या 400 सौ से बढ़ाकर 650 हो जाएगी। ऐसे ही राजमाता सिंधिया मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या 400 से बढ़ाकर 650 कर दी जाएगी।

वर्तमान में शिवपुरी-झांसी लिंक रोड में 25 करोड़ की लागत से काम चल रहा है। यह परियोजना अभी अंतिम चरण में है। चांदपाठा झील में हो रहे रिसाव को रोकने के लिए 71 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी मिली है। कोलारस इलाके में 145 करोड़ रुपए की लघु सिंचाई परियोजना से 25 गांवों को फायदा पहुंच रहा है।

सिंधिया ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हजारों बीघा जमीनें भू-मफियाओं के कब्जे में हैं। प्रशासन को इन मफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार के द्वारा को-ऑपरेटिव बैंक को दिए गए 50 करोड़ रुपए की निगरानी सख्ती से की जाए। ताकि फिर से भ्रष्टाचार की स्थिति उत्पन्न न हो पाए।

Published on:
18 May 2025 07:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर