शिवपुरी

एमपी में बीजेपी नेत्री के बेटे पर रेप केस करने वाली पीड़िता ने खाईं नींद की 40 गोलियां

mp news: पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, पीड़िता ने 6 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है।

2 min read
victim who filed rape case against son of BJP leader has taken 40 sleeping pills

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता ने नींद की 40 गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है। गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसने 6 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें राजीनामा के लिए परेशान करने की बात लिखी है। बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर 30 अप्रैल 2025 को पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा पर रेप का केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें

एमपी में 300 करोड़ से नए सिरे से बनेगा 106 किमी लंबा फोरलेन हाईवे

नींद की 40 गोलियां खाईं

शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार रात 40 नींद की गोलियां गटक लीं। युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने एक 6 पेज का सुसाइट नोट भी लिखा है। पीड़िता ने सुसाइट नोट में लिखा है कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आए दिन उसे नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, उसके पति व बेटा रजत शर्मा सहित अन्य लोग राजीनामा के लिए परेशान कर रहे हैं। उसको न्याय नहीं मिल पा रहा और इसीलिए वह खुदकुशी कर रही है।

30 अप्रैल 2025 को दर्ज कराया था रेप केस

बता दें कि 27 साल की पीड़िता ने 30 अप्रैल 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसकी दोस्ती कुछ साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के साथ हुई थी। दोस्ती के बाद दोनो में प्रेम हुआ और फिर रजत ने उससे शादी करने का वादा किया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब रजत ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। युवती ने बताया कि रजत ने उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी और खुद दूसरी शादी करने जा रहा है। पुलिस ने तब मामला दर्ज कर जांच में ले लिया था।

ये भी पढ़ें

एमपी में 7.50 लाख रुपये महीना रिश्वत मांगने वाली अफसर मैडम को कोर्ट से भी लगा झटका

Published on:
25 Dec 2025 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर