16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shivpuri News: एक ही रात में दो जगह अवैध रूप से लगाईं महापुरुषों की प्रतिमाएं, एक खंडित

Illegal Statue Installation: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन व कलेक्टर के आदेश बेअसर, प्रशासन के सामने जारी है सिलसिला, विधायक बोले- 'सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश हो रही है'।
2 min read
Google source verification
shivpuri illegal statue installation

illegal statue installation rani avantibai, बिना अनुमति के लगाईं गईं दोनों प्रतिमाएं (Source- Patrika)

Shivpuri Illegal Statue Installation: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में रात के अंधेरे में बिना किसी अनुमति के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और कलेक्टर के आदेशों के बावजूद अज्ञात लोगों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रतिमाएं लगा दीं। वहीं एक जगह पहले से स्थापित प्रतिमा को किन्हीं लोगों ने खंडित कर दिया।

अवैध रूप से लगाईं प्रतिमाएं

पहली घटना मायापुर थाना क्षेत्र के राजापुर से कुछ दूरी पर स्थित पडरा चौराहे की है। यहां ईंट गारे से चबूतरा बनाकर रानी अवंती बाई की लोहे की फ्रेम वाली तस्वीर स्थापित कर दी गई। दूसरी घटना में पिछोर खोड मार्ग पर ग्राम पंचायत बूधोन के पास भी अज्ञात लोगों ने रात में रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थापित कर दी। दोनों ही जगह प्रतिमाएं बिना प्रशासनिक अनुमति के लगाई गई हैं। बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है कि रात के अंधेरे में प्रतिमाएं रखी गई हैं, बल्कि पिछले कुछ सालों में ऐसा कई बार हो चुका है।

गणेशखेड़ा में खंडित की गई प्रतिमा

दूसरी ओर विजयपुर तिराहे गणेशखेड़ा के पास शासकीय सांदीपनी विद्यालय के सामने पहले से स्थापित रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा के हाथ की तलवार और पास में रखा शिवलिंग तोड़ दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मायापुर थाना पुलिस का कहना है कि पडोरा चौराहे और बूधोन के पास प्रतिमा लगाने वाले अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं गणेशखेड़ा में प्रतिमा खंडित करने के मामले में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

यह बोले विधायक

पिछोर विधायक प्रतीम लोधी ने कहा है कि- इस तरह से रात के अंधेरे में प्रतिमाएं रखने की घटनाएं पूरी तरह से गलत हैं। मैं पिछोर की जनता से अपील करता हूं, कि इस तरह से प्रतिमाएं न रखें। इस तरह प्रतिमा रखना शासकीय जमीन पर कब्जा करने के लिए किया जाता है। अगर किसी को कहीं पर प्रतिमा रखनी है तो उसके लिए वैध तरीके से अनुमति लेकर प्रतिमा रखें। हमने भी प्रतिमाएं रखी हैं, लेकिन वह सभी प्रतिमाएं वैध तरीके से होती हैं। महापुरूषों को चोरी से रखना, यह गलत है। कुछ छुटभैये नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए यह काम करते हैं। पूरे मामले में दोषियों पर प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।