mp news: खेत में काम कर रही 55 साल की महिला पर सियार ने किया हमला, करीब 30 मिनट तक दोनों के बीच चला संघर्ष, सियार की मौत, महिला गंभीर घायल...।
mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक महिला ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी साड़ी को हथियार बना लिया। महिला खेत पर हमला कर रही थी तभी खूंखार जानवर ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी साड़ी का फंदा बनाकर जानवर के गले पर कस दिया। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक संघर्ष चला लेकिन आखिर में महिला की जीत हुई जिसने खूंखार जानवर को मार डाला। जानवर के हमले में हमले भी गंभीर घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैरान कर देने वाली ये घटना शिवपुरी जिले के बदरवास थाना इलाके के बरखेड़ा गांव की है। जहां रहने वाली 55 साल की सूरजी बाई अपने खेत पर घास काट रही थी। इसी दौरान वहां सियार आ गया और उसने सूरजी बाई पर हमला कर दिया। सियार महिला पर झपटा तो पहले तो सूरजी बाई डर गई लेकिन फिर जान बचाने के लिए वो सियार से भिड़ गई। करीब 30 मिनट तक सूरजी बाई और सियार के बीच खेत पर 'मौत' की लड़ाई होती रही।
सियार ने जब सूरजी बाई पर हमला किया तो उसने अपनी साड़ी उतारकर उसे ही हथियार बना लिया। सूरजी बाई ने साड़ी उतारकर सियार की गर्दन में लपेट दी और फिर पूरी ताकत से फंदे को तब तक कसती गई जब तक सियार मर नहीं गया। सियार के साथ हुए इस संघर्ष में महिला सूरजी बाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे सियार ने शरीर पर कई जगह काटा है। जैसे ही गांव के लोगों को सियार के सूरजी बाई पर हमला करने की खबर लगी तो वो खेत पर पहुंचे वहां सूरजी बाई बेहोश पड़ी हुई थी और पास ही सियार मरा हुआ था जिसके गले में साड़ी का फंदा कसा था। सूरजी बाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।